WEBSITE:-
KYP fainel exam question
CLS TAKE CHAILANGE :-
facebook :-
चैलेंज क्वेश्चन आपका कैसे बनाएं कैसे सॉल्व करें यह सारी जानकारी हमारे चैनल पर उपलब्ध होती है
take a chailange 60
how to solve BS-CIT fainel exam and lf exam question
how increase number in KYP course
युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाने के मकसद से बिहार सरकार ने कुशल युवा प्रोग्राम (केवाईपी) शुरू किया है. यह बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन का हिस्सा है. इस कार्यक्रम को अक्टूबर 2016 में लॉन्च किया गया था. करीब 3 साल पुरानी योजना युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है.
क्या है मकसद?
बिहार सरकार का मानना है कि प्रदेश के युवा मेधावी होने के बावजूद कंप्यूटर और अंग्रेजी की समझ कम होने से प्रतियोगिता में पिछड़ जाते हैं. यही वजह है कि इस कार्यक्रम में इन्हीं चीजो पर जोर दिया जाता है. इससे इंटरव्यू में उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी.
कौन उठा सकता है लाभ?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए बिहार का नागरिक होना जरूरी है. 10वीं और 12वीं परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. 10वीं पास स्टूडेंट्स इस योजना का फॉर्म डाउनलोड करने के यहां क्लिक कर सकते हैं. 12वीं पास स्टूडेंट्स यहां क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.
इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्टूडेंट की उम्र 15 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. एससी और एसटी के लिए उम्र सीमा 30 साल, ओबीसी के लिए 28 साल और दिव्यांग के लिए 30 साल है.
क्या बताया जाता है?
स्टूडेंट को कम्युनिकेशन स्किल, कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और सॉफ्ट स्किल की जानकारी दी जाती है. इन तीनों विषय की जानकारी 240 घंटे में दी जाएगी. 3 महीने में ये तीनों चीजें पढ़ा दी जाएंगी.
कम्युनिकेश स्किल के तहत अंग्रेजी और हिंदी लिखने और पढ़ने के साथ ही बोलना भी सिखाया जाता है. इसके अलावा ग्रामर और शब्दों के बारे में भी जानकारी दी जाती है. उच्चारण पर खास ध्यान दिया जाता है.
कंप्यूटर की जानकारी के तहत स्टूडेंट्स को विंडोज, इंटरनेट ब्राउजर्स, एमएस वर्ड, गूगल एप्स आदि की जानकारी दी जाएगी. सॉफ्ट स्किल के तहत स्टूडेंट्स का व्यक्तित्व निखारने पर जोर होता है.
कितनी है फीस?
स्टूडेंट को 1,000 रुपये जमा करना होगा. यह पैसा कोर्स खत्म होने के बाद उसे वापस कर दिया जाएगा. कोर्स सफलतापूर्वक पूरा हो जाने पर यह पैसा स्टूडेंट के बैंक खाते में डाल दिया जाएगा. जो स्टूडेंट तीन बार कोशिश करने के बाद भी इस कोर्स की परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, उनके पैसे जब्त कर लिए जाएंगे.
कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?
कुशल युवा प्रोग्राम का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं:
-आधार कार्ड
-10वीं या 12वीं पास का सर्टिफिकेट
-निवास प्रमाण पत्र
-पते का प्रमाण
-बैंक खाते की जानकारी
इस योजना की ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
This article was gathered automatically by our news bot. We help YouTubers by driving traffic to them for free. The featured image in this article is the thumbnail of the embedded video.