Facts in hindi | Shocking News | bird facts / Amazing facts ! trending news | intelligent crow #fact

वैज्ञानिक जानवरों के दिमाग पर शोध करते रहते हैं. हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया कि कौवों का दिमाग भले ही आम पक्षियों की तरह होता है, लेकिन वे जीरो की भाषा (Concept Of Zero) बहुत अच्छी तरह से समझते हैं. पढ़िए यह बेहद चौंकाने वाली खबर (Weird News).

कौवों को समझ आता है जीरो का महत्व हैरान कर देगा Knowledge: अपने स्कूली दिनों में ज्यादातर बच्चे गणित के सवालों (Math Numericals) से जी चुराते हैं. कुछ लोगों को जिंदगी भर गणित यानी जोड़-घटाने और गुणा-भाग करने में काफी परेशानी महसूस होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौवे भी गणित की भाषा समझते हैं (Crow Facts)? इस खबर को पढ़कर आप थोड़ा हैरान जरूर रह जाएंगे (Weird News).

बिना ट्रेनिंग के चलता है कौवे का दिमाग

कौवों का दिमाग भले ही आम पक्षियों की तरह ही हो, लेकिन उन्हें जीरो का मतलब (Concept Of Zero) बहुत अच्छी तरह से समझ में आता है. एक नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि कौवे जीरो का कॉन्सेप्ट (Concept of Zero) बखूबी समझते हैं. जीरो का कॉन्सेप्ट या जीरो की अवधारणा पांचवीं सदी A.D. में या उससे थोड़ा पहले हो गई थी. यह जानकारी काफी हैरान करने वाली है (Shocking News) कि कौवे इस अवधारणा को समझते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें इस चीज की कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई है

खूब समझते हैं जीरो का मतलब

जर्मनी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ तुबिनजेन में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोबायोलॉजी में एनिमल फिजियोलॉजी (Animal Physiology) के प्रोफेसर आंद्रिया निएडेर के मुताबिक, जीरो की खोज (Invention Of Zero) को बहुत बड़ा अचीवमेंट माना जाता है. उन्होंने जितनी बार भी कौवों का दिमाग पढ़ने की कोशिश की तो पता चला कि वे अन्य संख्याओं की तरह ही जीरो को भी समझते हैं. कौवों के दिमाग की गतिविधि का पैटर्न यह बताता है कि वे एक से पहले जीरो को समझते हैं. यह हैरान करने वाला तथ्य है, लेकिन है बिल्कुल सच.

कौवों पर की गई पूरी रिसर्च

वैज्ञानिकों ने कौवों के दिमाग का अध्ययन करने के लिए दो एक्सपेरिमेंट किए. इसमें दो नर कैरियन कौवे (Corvus Corone) शामिल किए गए. कौवों को एक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने लकड़ी के टुकड़े पर बिठा दिया गया. हर प्रयोग में कौवों के सामने ग्रे रंग की स्क्रीन आई, जिसमें जीरो और चार काले डॉट्स निकल कर सामने आए. फिर कौवों को दूसरी संख्याओं के साथ भी डॉट्स दिखाए गए. कौवे स्क्रीन पर जैसे ही दो तस्वीरों को एक समान देखते तो वे तुरंत स्क्रीन पर चोंच मारते या फिर उस इमेज के साथ अपना सिर हिलाते. अगर संख्या नहीं मिलती तो वे चुपचाप बैठे रहते.

This article was gathered automatically by our news bot. We help YouTubers by driving traffic to them for free. The featured image in this article is the thumbnail of the embedded video.

Leave a Comment

Close
Share via
Copy link