#FriedTowelChicken #OnlineFriedTowel
A women ordered fried chicken and recieved fried towel instead, video goes viral on internet
इंटरनेट की दुनिया में अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी के एप्स मानो जिंदगी का अहम हिस्सा हो चुके हैं। अगर कभी अकेले हैं या खाना बनाने की इच्छा नहीं हो रही है तो तुरंत लोग इन एप्स का सहारा लेते है और मनपसंद का खाना मंगवा लेते हैं। ऑनलाइन फूड मंगवाने के दौरान लोगों को तमाम तरह के अनुभव हुए हैं जो कड़वे भी हैं और अच्छे भी। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि खाने की जगह आपको कुछ ऐसी चीज मिल सकती है जिसकी आपने शायद ही कल्पना की हो। जी हां, फिलीपींस की रहने वाली महिला के साथ ऐसा हुआ है।
निकला फ्राइड तौलिया
फिलीपिंस की रहने वाली महिला ने इसका पूरा किस्सा अपने फेसबुक पर बयां किया है। दरअसल महिला ने अपने बेटे के लिए फ्राइड चिकन ऑर्डर किया था लेकिन बदले में उसे ‘फ्राइड तौलिया’ डिलीवर किया गया। जब महिला परिवार के साथ खाने की टेबल पर बैठी तो उसने फ्राइड चिकन को काटने की कोशिश की, लेकिन बाद में महिला को पता चला कि वो जिसे चिकन समझकर काटने की कोशिश कर रही है दरअसल वह तो फ्राइड तौलिया है।
ऑनलाइन खाना ऑर्डर(online food order) करना अब लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है. किसी भी वजह से अगर कोई भी शख्स खाना नहीं बना पाता तो वो फूड ऐप्स के जरिए खाना मंगवाकर अपना पेट घर बैठे भर लेता है. लेकिन सोचिए क्या हो जब आप ऑनलाइन फ्राइड चिकन ऑर्डर (online fried chicken order) करें और उसकी जगह आपको तौलिया को तेल में फ्राई कर भेज दिया(Fry the towel in oil and sent it) जाए.
दरअसल फिलीपींस(Philippines) में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ है. महिला ने बेटे को भूख लगने पर ऑनलाइन चिकन मंगवाने(woman ordered chicken online) का प्लान बनाया और फूड ऐप के जरिए ऑर्डर कर दिया. जब डिलीवरी ब्वॉय चिकन देकर गया और महिला के परिवार ने उसे खोला तो वो दंग रह गए. उन्हें चिकन की जगह फ्राइड तौलिया डिलीवर कर दिया (Fried towel delivered instead of chicken)गया था.
हालांकि महिला को इसकी जानकारी तब हुई जब वो फ्राइड तौलिया को चिकन समझकर खाने की कोशिश करने लगे और उसे काटने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.इस महिला का नाम Alique Perez है जिसने फेसबुक के जरिए लोगों को इस तरह के ऑर्डर से सावधान रहने की नसीहत देते हुए अपनी पूरी कहानी सुनाई. खुद के साथ हुई इस घटना का पूरा ब्यौरा उन्होंने साझा किया और साथ ही उसका वीडियो भी शेयर किया.
उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि बेटे के लिए उन्होंने चिकन मंगवाया था लेकिन उसकी जगह फ्राइड तौलिया भेज दिया गया जिसे काटने का प्रयास करने के दौरान एहसास हुआ कि वो चिकन की जगह कुछ और ही था. लोगों ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फूड कंपनी की आलोचना की और इसे बेहद घातक बताया.
#AliquePerez #Facebookvideo #FriedTowelKFC
#FriedChickenTowel #ManilaChicken #ChickenFriedTowel #KhabaranduChaiWala
#HindiNewsChannel
This article was gathered automatically by our news bot. We help YouTubers by driving traffic to them for free. The featured image in this article is the thumbnail of the embedded video.