राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पद संभालने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव परौंख आ रहे हैं. राष्ट्रपति दिल्ली से प्रेसीडेंसियल ट्रेन से 25 जून यानि आज शाम को कानपुर पहुंचेंगे. वो 26 जून को शहर में रहेंगे और जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और पुराने परिचित लोगों से मिलेंगे. इसके बाद 27 जून को हेलीकाप्टर से पैतृक गांव परौंख और पुखरायां कस्बा जाएंगे. दौरे में राष्ट्रपति स्कूल के दिनों और समाजसेवा के शुरुआती दिनों के अपने पुराने परिचितों के साथ मुलाकात करेंगे. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति बनने के बाद कोविंद की अपने जन्मस्थान की यह पहली यात्रा होगी. हालांकि वह पहले भी यात्रा करना चाहते थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते ऐसा नहीं हो सका.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज जेल मैनुअल (Jail Manual) के संशोधित ड्राफ्ट का प्रेजेंटेशन देखने के बाद घोर अपराधियों के साथ कड़ाई से पेश आने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि प्रदेश के कारागारों में बंदियों के व्यवहार में व्यापक सुधार के प्रयास किए जाने चाहिए. बंदियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनके लिए कौशल विकास के कार्यक्रम संचालित किए जाएं ताकि जेल से छूटने के बाद वे सही सोच के साथ सामान्य जीवन जी सकें. उन्होंने जेल में निरुद्ध महिला बंदियों के बच्चों की बेहतर व्यवस्था एवं शिक्षा के निर्देश दिए.
देखिये हमारी ये खास रिपोर्ट देखते रहिये उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की सभी बड़ी खबरें सिर्फ News18 UP Uttarakhand पर
#News18UP #UttarPradeshNews #UttarakhandNews
SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates –
Follow Us on Social Media:
Website:
Twitter:
Facebook:
About Channel:
News18 UP Uttarakhand is one of India’s leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage.
This article was gathered automatically by our news bot. We help YouTubers by driving traffic to them for free. The featured image in this article is the thumbnail of the embedded video.