उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक स्कूल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रही हैं। चंदौली के कंपोजिट स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे अपने टीचर को फेयरवेल देते वक्त रो पड़े हैं। कारण ये है कि इन बच्चों के शिक्षक का किसी दूसरे जिले में ट्रांसफर हो गया है। नन्हें से बच्चे अपने शिक्षक को जाने नहीं देना चाहते। शायद ये आंसू इसी इच्छा के पर्याय हैं। चंदौली जिले के चकिया स्थित कंपोजिट स्कूल के टीचर शिवेंद्र सिंह का ट्रांसफर अब दूसरे जिले में हुआ तो उनके स्टूडेंट्स की आंख में आंसू आ गए। शिवेंद्र सिंह बघेल 7 सितंबर 2018 से लेकर 12 जुलाई 2022 तक इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाते रहे, शायद यही उनकी कमाई थी कि जब उनका ट्रांसफर हुआ तो बच्चे भावुक हो गए और गले लगकर रोने लगे। गांव के सामान्य घरों से आने वाले बच्चे अपने शिक्षक को जाने नहीं देना चाहते थे, लेकिन आना जाना तो नियम है। बच्चों को समझाते शिवेंद्र भावुक होकर इतना ही कह पाए कि मन से पढ़ना, खूब तरक्की करना।
#viralvideo #news18viral #uttarpradeshnews #chandauli #teacher #gurupurnima
A brand new hub for all viral videos from News18 Hindi. A page to keep you posted about all that bizarre, unusual, unique & quirky things happening around you in the easiest of explainer videos. Watch all videos on your phone at just one click.
Follow Us:
Website:
Facebook:
This article was gathered automatically by our news bot. We help YouTubers by driving traffic to them for free. The featured image in this article is the thumbnail of the embedded video.